मोतिहारी, जुलाई 17 -- Motihari News: पीपराकोठी। पुलिस ने शुक्रवार को चांद सरैया गांव में एक फरार वारंटी के घर कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। चांद सरैया निवासी खेदु चौधरी के खिलाफ वारंट जारी था, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने कुर्की की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...