मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के सेमरा ढाठ गांव से गुरुवार को पुलिस ने फंदे से लटका हुआ एक विवाहिता का शव बरामद किया है। बरामद शव की पहचान ग्रामवासी स्व. जानकी राय की पुत्रवधू व रोहित कुमार उर्फ रोहित बलमा की पत्नी प्रीतम कुमारी (20) के रूप में हुआ है। जिसे आवश्यक प्रक्रिया के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मृतका के ससुराल वालों के सहयोग से उसके मायके सूचना भेज दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। वह घर में अपनी बूढ़ी सास के साथ रहती थी। दो साल पहले दोनों ने सिलीगुड़ी से भाग कर प्रेम विवाह किया था। उस समय मृतका अपने परिजनों के साथ सिलीगुड़ी रहती थी और रोहित भी वही काम करता था।ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह से तंग ...