Motihari News: प्रो. डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह ने पुनः प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया
मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। एस. आर. ए. पी. महाविद्यालय, बारा चकिया में प्रो. डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को पुनः प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य डॉ. विनोद बैठा को भावभीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि प्रो. डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह ने 01 फरवरी 2021 से 24 जुलाई 2025 तक महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ दी थीं। उनके पुनः प्राचार्य के रूप में आगमन से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में उनके आगमन को लेकर उत्साह देखा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने प्राचार्य प्रो. डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह का स्वागत किया । वहीं, डॉ. विनोद बैठा के कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.