Motihari News: प्रेम-प्रसंग में भागी युवती दिल्ली से बरामद
मोतिहारी, सितम्बर 24 -- Motihari News: तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेम प्रसंग में पांच माह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गयी थी। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि युवती को दिल्ली से बरामद किया गया। बरामद युवती को मोतिहारी न्यायालय में बयान के लिए उपस्थिति कराया गया। युवती ने न्यायालय में बयान दिया कि उसने अपनी मर्जी से हनुमान नगर के युवक से शादी कर ली है। उसने अपने ससुराल जाने की इच्छा जताई तो कोर्ट के आदेश पर युवती को ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.