Motihari News: प्रेमी- प्रेमिका की ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी
मोतिहारी, अगस्त 1 -- Motihari News: हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को साथ पकड़कर तुरंत मंदिर में शादी करा दी। घटना कोटवा थाना के सवईया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हरपुर राय पंचायत के रानीछपरा धनकी टोला निवासी शरदा महतो का पुत्र सचिन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया और पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका कोटवा थाना क्षेत्र के सवइया गांव की रहने वाली है। ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद गांव के लोगों ने सामाजिक पहल करते हुए दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। आनन-फानन में नजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.