मोतिहारी, सितम्बर 2 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि विद्यालयों में कमरों की कमी की समस्या से निपटने के लिए घोड़ासहन प्रखंड के आधा दर्जन स्कूलों में छतों के उपर प्री फैब का निर्माण कराया गया था। इन विद्यालयों में उत्क्रमित उच्च विद्यालय,पुरनहिया,रा.म.विद्यालय,जमुनिया खास तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय,महुआही,खुरहिया,लाला टोला लौखान व भसेड़वा शामिल हैं। लेकिन धरातल पर इसकी कोई उपयोगिता नहीं दिखती। वस्तुत: विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की कहीं भी ऐसी उपस्थिति नहीं दिखती जहां प्री फैब का उपयोग करने की विवशता है। दूसरी ओर उ.म.विद्यालय रजवाड़ा,रा.म.वि चम्पापुर कोईरिया आदि ऐसे विद्यालय हैं जहां छात्रों की संख्या के अनुपात में वर्ग कक्षों की भारी कमी है। इन दोनों विद्यालयों में उपलब्ध दो-तीन कमरों में कक्षा-1 से 8 तक की पढ़ाई होती है। यह भ...