Motihari News: प्रशिक्षण केंद्र में योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों से जबाव तलब
मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- Motihari News: मोतिहारी,अरेराज, हिटी। डायट छतौनी, बाइट दरियापुर व पीटीईसी पोखरैरा मुजफ्फरपुर प्रशिक्षण केंद्र में योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध डीईओ ने कार्रवाई की है। डीईओ राजन कुमार गिरि के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य डायट छतौनी, बायट दरियापुर एवं पीटीईसी पोखरैरा मुज़फ्फरपुर द्वारा अलग अलग भेजे रिपोर्ट में करीब 152 शिक्षकों के द्वारा पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 04 अक्टूबर की संध्या तक योगदान नहीं करने करने की जानकारी दी गयी है। प्रेषित सूची के आलोक में अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों से डीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने लिखा है कि वैसे शिक्षक जो प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित पाए गए हैं उक्त कृत उनके कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता व विभागीय आदेश के उल्लंघन को परिलक्षित करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.