Motihari News: प्रधान शिक्षक संघ की मधुबन इकाई गठित, अजय अध्यक्ष व राहुल सचिव बने
मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: मधुबन, एसं। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रधान शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई मधुबन का गठन किया गया। अजय कुमार सिंह अध्यक्ष, राहुल कुमार सिंह सचिव, वीरेंद्र कुमार संयोजक, शत्रुध्न राम उपाध्यक्ष, अमितानंद कुमार कोषाध्यक्ष, मो. माशूक आलम मीडिया प्रभारी व राकेश कुमार सिंह संरक्षक चुने गए। अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि संघ का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर करना तथा प्रधान शिक्षकों की सेवा व प्रशासनिक समस्याओं का समाधान कराना है। संरक्षक राकेश कुमार सिंह व सचिव राहुल कुमार सिंह ने शिक्षकों के मान-सम्मान व अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.