Motihari News: प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 50 छात्रों को किया गया सम्मानित
मोतिहारी, सितम्बर 16 -- Motihari News: मेहसी ,निज संवाददाता। प्रखण्ड के मनीछपरा गांव के पंचायत भवन में मंगलवार को प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया जिसमें 50 जीनियस छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार पटेल व नीरज सिंह ने की तथा संचालन डॉक्टर रणजीत कुमार ने किया। प्रतियोगिता में फस्ट ,सेकेंड व थर्ड आये छात्र अनमोल कुमार, हेमंत कुमार, नमन कुमार को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर सरपंच रामलोचन सिंह,मुखिया गुड्डू सिंह, अमरेंद्र सिंह,संजय मिश्रा ,वरीय शिक्षक नव जीवन कुमार,फखरुद्दीन सहित कई गण्यमान्य एवम शिक्षाविद व समाजसेवी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.