Motihari News: प्रखंड कार्यालय पर माकपा का धरना, सौंपा मांग पत्र
मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: सुगौली, निज संवाददाता। विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर माकपा ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता एजाजुल हक ने की। कार्यक्रम के बाद माकपा के शिष्टमंडल ने सीओ को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। माकपा के अंचल मंत्री धनंजय पुरी ने कहा कि पंजिअरवा एवं छपरा बहास में सरकार द्वारा उजाड़े गए गरीब परिवारों को उचित मुआवजा देने के साथ उनका पुनर्वास किया जाए। उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं किसान कौंसिल अध्यक्ष राकेश झा ने कहा कि यूरिया की हो रही कालाबाजारी पर अंकुश लगाएं,नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा। केंद्र व राज्य की सरकारों ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा है। सत्येन्द्र मिश्र ने कहा कि नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.