मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका बैरगनिया भारतमाला रोड में भगवानपुर चौक पर शुक्रवार की संध्या दो बाइक की टक्कर में मृत पताही थाना क्षेत्र के लहसनिया गांव निवासी मो. माजिद के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना में शामिल तीन अन्य घायल का इलाज अभी चल रहा है। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है। मामले में अबतक किसी भी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- Banka News: दो बाईकों की जोरदार टक्कर में बाईक चालक की मौत इधर, चोरमा बैरगनिया भारतमाला रोड पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं से लोगों की चिंता बढ़ गयी है। पिछले एक म...