मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: कुण्डवा चैनपुर निज संवाददाता रविवार को कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के पोखर से मिले शव की पहचान नहीं हो पायी है। काफी मशक्कत के बाद रात्री नौ बजे के करीब शव को पानी से निकाल लिया गया। शव पुराना होने के कारण मृतक का सिर एवं हाथ पूरी तरह गल चुका है जिससे पहचाना मुश्किल हो रहा है। रविवार रात एफएसएल एवं डांग स्कवायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं उपलब्ध साक्ष्यों को इकट्ठा किया। गांव के बीच में आबादी वाले इलाके के पोखर से शव का मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीण भी शव को पहचानने से इनकार कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को पोखर में डाल दिया गया परन्तु ज्यादा जल कुंभी होने के कारण शव ऊपर ही रह गया। पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष रमेन्द्र कुमार न...