मोतिहारी, सितम्बर 14 -- Motihari News: लखौरा,निसं। लखौरा थाना क्षेत्र के बसबिटा गांव के एक व्यक्ति की शनिवार संध्या पोखरा में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान बसबिटा गांव निवासी 35 वर्षीय अरविंद राम के रूप में हुई है। वह शौच करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से डुब गया। रात तक नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गयी लेकिन वह नहीं मिला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को पोखरा में तैरता देख शोर मचाया। परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा पोखरा से शव बाहर निकाला गया। वह मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस नें घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ¡इस बाबत थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का शव बरामद कर कागजी कार्रवाई पूरा कर पोस्टमार्टम क...