Motihari News: पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति का किया सामूहिक बहिष्कार
मोतिहारी, नवम्बर 1 -- Motihari News: पताही। प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों ने सामूहिक रूप से धान अधिप्राप्ति का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर सर्वसम्मति से यह फैसला लिया।पैक्स अध्यक्षों के इस सामूहिक निर्णय से धान अधिप्राप्ति व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसका सीधा असर क्षेत्र के किसानों पर पड़ने की आशंका है। धान की फसल तैयार होने के बाद किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन पैक्स अध्यक्षों के बहिष्कार के फैसले ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। यदि जल्द ही इस मामले का समाधान नहीं निकला तो किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मड़वन : पैक्सों ने धान खरीद करने से हाथ खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.