Motihari News: पेशी के दौरान कोर्ट से बंदी फरार, पुलिस ने शुरू की छापेमारी
मोतिहारी, अगस्त 17 -- Motihari News: मोतिहारी । कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए जेल से लाया गया एक सजायाफ्ता बंदी मौका पाकर फरार हो गया। फरार बंदी लखौरा थाना के गोला पकरिया टोला फतेहपुर का अमन कुमार पिता रंजय यादव है। उसके ऊपर हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुल छह बंदियों को महज 59 वर्षीय एक हवलदार मनोज महतो के भरोसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एक आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर कोर्ट नंबर 21 से मौके पाकर फरार हो गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । पुलिसकर्मियों ने फरार बंदी की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी। घटना की सूचना संबंधित वरीय अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.