मोतिहारी, जुलाई 8 -- Motihari News: कल्याणपुर। सेना के पूर्व जवान दीनदयाल प्रसाद के एक क्रेडिट कार्ड व दो सेविंग्स अकाउंट से 46 हजार रुपए निकाल लेने के मामले में पुलिस व साइबर सेल के अभी भी हाथ खाली हैं। कल्याणपुर निवासी के पूर्व सैनिक दीनदयाल प्रसाद द्वारा थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार 16 मार्च की शाम को एक क्रेडिट कार्ड से व दो सेविंग्स अकाउंट से रुपया निकल गया था। क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 21000 रुपए , एक सेविंग्स अकाउंट से दो बार में 15000 व दूसरे सेविंग्स अकाउंट से 10000 हजार निकाल लिए गए थे। यह काम उनके मोबाइल हैक होने के दौरान हुआ है। मोबाइल अपने आप एक से पन्द्रह प्रतिशत अपडेट होने के दौरान हुआ। उसके बाद अपडेट नहीं हो रहा था। इसी दौरान राशि अकाउंट से कटा है। जिसकी सूचना साइबर सेल को दी गई है। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया ...