Motihari News: पूर्व मंत्री के घर हुई चोरी, जांच शुरू
मोतिहारी, अगस्त 9 -- Motihari News: आदापुर,। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी प्रसाद के भेड़िहारी गांव स्थित पैतृक आवास में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ रक्सौल प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। डॉग स्क्वाॅयड और अन्य अनुसंधान टीम को भी मौके पर बुलाया गया।बताया जाता है कि चोर बाउंड्री की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए और मुख्य गेट का ताला काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के विभिन्न हिस्सों में तलाशी लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया घर से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, चोरी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.