Motihari News: पुल गिरने से पांचवीं के छात्र की मौत, मुखिया समेत 6 घायल
मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- पुराना पुल ढहने से छात्र की मौत Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता। शिकारगंज थाना क्षेत्र के भागवतपुर भलुअहिया गांव में कछुआ नदी पर ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बने पुल के गिरने से उसमें दबकर पांचवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई है। जबकि मुखिया समेत 6 लोग घायल हो गए। मृतक ग्रामवासी शंभू महतो का पुत्र छोटू कुमार (13) था। घटना के समय वह अपने पड़ोसी गोपाल महतो (13), राजा कुमार(8), मनीष कुमार (9) और शंकर कुमार(10) के साथ सरेह में पशुओं के लिए घास काटने गया था। घास काटने के पुराने पुल पर चढ़ने के क्रम में पुल का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर छोटू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से ढाका रेफरल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.