मोतिहारी, जुलाई 9 -- Motihari News: तेतरिया। राजेपुर थाना के डायल 112की टीम पर हमले के आरोप में एक महिला सहित चार आरोपी को राजेपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को अहले सुबह छापेमारी कर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में महमदपुर मझौलिया गांव के महेश प्रसाद के पुत्र कृष्णा कुमार, विकास कुमार, कामेश्वर प्रसाद के पुत्र बिक्रम कुमार, विकास कुमार के पत्नी रिंकु देवी है।सभी को गुरुवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में दरोगा चंदन कुमार,अमर कुमार पासवान सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: जानलेवा हमला कर घायल कर देने के मामले में तीन धराए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...