Motihari News: पुलिस पर हमला मामले के 9 अभियुक्त समेत 62 गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले में लगातार फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में पुलिस ने 62 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पुलिस पर हमला मामले के 9, चोरी कांड के 2, शराब तस्करी में 18, शराब सेवन में 5, वारंट में 10 तथा विविध कांड में 27 शामिल है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद 57 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा। वहीं 43 वारंट का भी निष्पादन किया गया है। जबकि 1014 लीटर देसी तथा 229 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.