Motihari News: पुलिस पर हमला के आरोपित समेत 57 गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 9 -- Motihari News: मोतिहारी। पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पुलिस पर हमला मामले में एक, चोरी के कांड में चार, शराब तस्करी में 16, शराब सेवन में पांच, वारंट में आठ व विविध कांड में 24 शामिल हैं। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान 352 लीटर देसी चुलाई शराब व 220 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। वहीं 9 वारंट तथा 4 कुर्की का निष्पादन किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: वारंटी, शराब तस्कर और एनडीपीएस के अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.