मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के एक युवक के साथ घर से 15 दिन पहले भागी युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया । राजेपुर पुलिस ने युवती व युवक को राजस्थान के जोधपुर से बरामद कर गुरुवार को मोतिहारी न्यायालय में युवती को 164 के बयान के लिए प्रस्तुत किया। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि गिरफ्तार युवक शिवहर जिला के तरियानी थाना के पहाड़पुर गांव के मनी कुमार सहनी है। गिरफ्तार युवक को न्यायलय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...