Motihari News: पुलिस के साथ दुर्व्यवहार मामले में सात गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 7 -- Motihari News: बंजरिया, एस । बंजरिया पुलिस ने आपसी विवाद के मामले में सात आरोपी को गिरफ्तार किया है। विवाद रविवार को थाना क्षेत्र के सिंघिया हिबन वार्ड नंबर 3 में हुआ था । सभी आरोपी आपस में पट्टीदार है। ग्रामीणों द्वार समझाने के बाद भी वे लोग बात नहीं मान रहे थे । इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस मामला को शांत कराने का प्रयास करने लगी पर सभी आरोपी पुलिस के साथ ही दुर्व्यवहार करने लगे। इसके बाद मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के पट्टीदार आपस में मारपीट कर रहे थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.