मोतिहारी, नवम्बर 18 -- Motihari News: मोतिहारी हिप्र। चार वर्षीय स्नातक के सातवें सेमेस्टर सत्र 2023 -27 के साइंस आर्ट्स एवं कॉमर्स विषयों में नामांकन ऑनलाइन के माध्यम से करना सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शिड्यूल जारी किया है। इसके लिए छात्र महाविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर पूर्व के यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग करते हुए दिनांक 18 से 30 नवंबर तक नामांकन करा सकते हैं। प्राचार्य प्रो प्रेमचंद्र पाण्डेय ने बताया कि नामांकन कराने के लिए छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में आकर हार्ड कॉपी जमा करने पर ही नामांकन मान्य होगा ।नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जिन आवश्यक कागजातों की अनिवार्यता होगी उसमें स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर का प्रवेश पत्र व अंक पत्र, स्नातक पंचम सेमेस्टर व छठे सेमेस्टर के प्रवेश पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड व अपार...