मोतिहारी, अक्टूबर 30 -- मोतिहारी के महाविद्यालयों में मिडटर्म परीक्षाएं Motihari News: मोतिहारी। बाबा साहेब अम्बेडकर बिहार विश्व विद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा जारी निर्देश के आलोक में पंडित उगम पांडेय महाविद्यालय केंद्र पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर मिडटर्म परीक्षा का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी विषयों की यह परीक्षा मात्र एक घंटे की अवधि में चार पालियों में आयोजित की गई। प्राचार्य प्रेमचंद्र पाण्डेय ने बताया कि इस परीक्षा में प्राप्त अंक विश्वविद्यालय को महाविद्यालय द्वारा भेजे जाएंगे। ऐसे में परीक्षा में सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। चार पालियों में सम्पन्न आज की परीक्षा में मेजर विषय जूलॉजी, होम साइंस केमिस्ट्री संस्कृत, पॉलिटिकल साइंस के छात्रों शामिल हुए । वहीं, अन्य पालियों में क्रिएटिव राइटिंग ...