Motihari News: पीएम श्री उच्च विद्यालय मधुबन में इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
मोतिहारी, नवम्बर 26 -- Motihari News: मधुबन,एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय, श्री विष्णु प्रगाश उच्च विद्यालय सहित सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम पाली में अर्थशास्त्र विषय में पांच परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में 51 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं मैट्रिक सेंटअप परीक्षा की प्रथम पाली में विज्ञान विषय में 181 तथा दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय में 181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के हवाले से यह जानकारी दी। परीक्षा के दौरान विद्यालय में शांति एवं अनुशासन का माहौल बना रहा। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.