मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर महुअवा के समीप सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र के रामगढ़ महुअवा निवासी अशोक सहनी के पुत्र विक्की और दूसरा श्री महतो के पुत्र अरुण के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए चकिया अनुमण्डलीय अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए...