Motihari News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: हरसिद्धि,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की मठलोहियर पंचायत के मठलोहियार नारा टोला गांव वार्ड नंबर आठ में रविवार को घर के बगल में स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान शंभू दास की पुत्री अनिशा कुमारी के रूप में हुई है। खेलने के दौरान पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गयी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआई रंजन मंडल को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किशोरी के शव को पानी से बाहर निकलवाया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय कौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.