Motihari News: पानी निकासी का एकमात्र नाला अतिक्रमित,शहर में भारी जल जमाव
मोतिहारी, सितम्बर 28 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। शहर के गन्दे पानी को अरूणा नदी के छठवा घाट तक ले जाने के लिए सड़क के किनारे लाखों की राशि खर्च कर बने एकमात्र नाले को अतिक्रमित कर असामाजिक तत्वों के द्वारा मिट्टी भर देने से बहाव अवरूद्ध हो गया है। परिणामत: शहर उत्तरी भाग के सभी नाले उफन कर सड़कों पर बहने लगे हैं। पिछले तीन दिनों की भारी बारिश में शहर की छ: वार्डों के लगभग पचास से अधिक घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। बीरता चौक-छठवा घाट रोड के किनारे बने इस नाला के नयका बाजार के निकट अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण राजस्व अधिकारी के द्वारा किया गया था और अतिक्रमणकारियों को नाला साफ करने का निर्देश भी दिया गया था पर दो महीने बाद तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। अतुल कुमार बादल ने कहा कि वे अपने स्तर से इस स्थल का निरीक्षण कर अतिक्रमण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.