Motihari News: पांच हजार का इनामी शराब तस्कर धराया
मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: तेतरिया। मधुबन पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी शराब तस्कर जोगौलिया मठ टोला निवासी दहाउर भगत को छापेमारी कर घर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उस पर मधुबन थाना में शराब कांड का दो मामला दर्ज है। वह फरार चल रहा था। सूचना मिली कि वह घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया सोमवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय,पुअनि आशुतोष कुमार, एजाज खां व सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू : शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.