मोतिहारी, नवम्बर 28 -- Motihari News: रक्सौल। थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी फरार हत्यारोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी जोखू पटेल के पुत्र सुदामा पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पलनवा थाना पुलिस के सहयोग से पोखरिया गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने की। उन्होंने बताया कि सुदामा पटेल रक्सौल थाना कांड संख्या 271/25 का नामजद आरोपी है। इस मामले में उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था और नेपाल में छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद रक्सौल पुलिस ने विशेष टीम गठित कर उस...