Motihari News: पांच शराब भट्ठी ध्वस्त, शराब बरामद
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले में लगातार शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। साथ ही शराब बनानेवाले माफियाओं को चिंहित कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इस कड़ी में शनिवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से एएलटीएफ की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 5 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। वहीं 142 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया है। जबकि 6500 लीटर अर्द्धनिर्मित चुलाई शराब को विनष्ट किया गया है। शराब तस्करी में शामिल तस्करों को चिंहित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बंधुगंज से 95 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.