Motihari News: पांच माह पहले हुई थी उमेश की शादी, हादसे में उजड़ा सुहाग; उमेश की मौत से मठवा गांव में मातम
मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- Motihari News: तुरकौलिया,निसं। रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह बस की ठोकर से हुई उमेश कुमार की मौत की खबर जैसे ही तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मठवा गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। पांच माह पहले ही उमेश की शादी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बरवा गांव निवासी पूजा कुमारी से हुई थी। हादसे ने महज पांच महीने में ही पूजा का सुहाग उजाड़ दिया। परिजनों के अनुसार उमेश की शादी बड़ी धूमधाम से उसके पिता नथुनी साह और बड़े भाई डॉ. गणेश साह ने कराई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन शनिवार सुबह हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरकौलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.