मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- Motihari News: तुरकौलिया,निसं। रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह बस की ठोकर से हुई उमेश कुमार की मौत की खबर जैसे ही तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मठवा गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। पांच माह पहले ही उमेश की शादी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बरवा गांव निवासी पूजा कुमारी से हुई थी। हादसे ने महज पांच महीने में ही पूजा का सुहाग उजाड़ दिया। परिजनों के अनुसार उमेश की शादी बड़ी धूमधाम से उसके पिता नथुनी साह और बड़े भाई डॉ. गणेश साह ने कराई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन शनिवार सुबह हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरकौलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसक...