Motihari News: पांच दिन से लापता वृद्ध का शव तालाब में उपलाता मिला
मोतिहारी, अगस्त 27 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कसवा लौखान से गुरमिया जाने वाली सड़क के किनारे स्थित तालाब में गुरूवार को एक वृद्ध का शव उपलाता हुआ देखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान कसवा कदमवा ग्राम के 70 वर्षीय मिश्रीलाल साह के रूप में की गयी है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्त थे और विगत 22 अगस्त को बिना किसी को कुछ बताये घर से गायब हो गये थे। परिजनों के द्वारा अपने स्तर से खोजबीन के बाद उनके गायब होने का इश्तेहार भी लगवाया था। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन व पहचान के बाद नियमानुसार शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.