मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: रक्सौल,नगर संवाददाता। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का नया प्रशासनिक भवन करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पुराने भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। करीब 3.3 एकड़ में बनने वाले इस तीन मंजिले भवन का निर्माण निर्धारित एक वर्ष की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नया भवन तैयार होने के बाद प्रखंड एवं अंचल से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। इसमें प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी का कार्यालय समेत अन्य विभागों के कार्यालय होंगे। आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्था भी इसी भवन में की जाएगी। इससे सरकारी कार्यों के लिए लोगों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगान...