Motihari News: पहाड़पुर में 38 लीटर चुलाई शराब बरामद,धंधेबाज फरार
मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पहाड़पुर पुलिस ने सोमवार देर शाम नौवाडीह पंचायत के इंगलिश गांव सरेह में छापेमारी कर 38 लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया है। पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही शराब धंधेबाज सावन राम शराब छोड़कर गन्ने के खेत में भाग निकला। पुलिस ने काफी तलाश की,लेकिन वह हाथ नहीं लगा।थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि फरार शराब धंधेबाज सावन राम के विरुद्ध पूर्व में भी शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.