Motihari News: पहाड़पुर में हाइवा की चपेट में आने से छात्र की मौत
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी सरेया पंचायत अंतर्गत मिश्राईन टोला चौक के समीप सोमवार दोपहर हाइवा ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोहड़गढ़ गांव निवासी कृष्ण उर्फ भूसा साह के पुत्र राजकुमार के रूप में की गयी है। वह राजकीय मध्य विद्यालय सरेया खास मिश्राईन टोला में तीसरी कक्षा का छात्र था। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने मलाही-बेतिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा। इस बीच हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसआई विवेक कुमार,चंद्रकांत सिंह मौर्य व अमित कुमार,सरपंच प्रतिनिधि रामएकबाल प्रसाद आदि ने आक्रोशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.