Motihari News: पहाड़पुर में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 22 -- Motihari News: पहाड़पुर। पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चला कर विभिन्न गांवों में छापेमारी की। इस दौरान परसौनी पंचायत के भाजा छापर गांव से बारह लीटर चुलाई शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त एक गैस सिलेंडर व चूल्हा बरामद करते हुए रंगे हाथों एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज उक्त गांव निवासी बुधाई महतो है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में पीएसआई चन्द्रकांत सिंह मौर्य सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.