मोतिहारी, सितम्बर 20 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न गांवों से अलग-अलग मामलों में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि कोर्ट से निर्गत वारंट के आधार पर सरेया वृत्ति टोला गांव निवासी चंदन सिंह एवं मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं शराब के नशे में पाए जाने के आरोप में बनकट गांव निवासी जीतन कुमार व बलि राम, सटहा कचहरी टोला गांव निवासी शिवशंकर राउत व सुखल राउत तथा इंगलिश गांव निवासी तवारक अंसारी व इराजुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपितों एवं शराब से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई समेत सश...