Motihari News: पहाड़पुर में दो फरार प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 26 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सिसवा भुतहा गांव निवासी जादोलाल सिंह तथा नया गांव निवासी मोबारक मियां शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध अलग-अलग मामले दर्ज हैं,और दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री कुमार,एसआई जैनेन्द्र शर्मा सहित पुलिस बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.