मोतिहारी, सितम्बर 16 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। पहाड़पुर पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचाते दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार पियक्कड़ों में पश्चिमी चंपारण जिले के मनुआपुल थाना अंतर्गत नवरंगिया गांव निवासी चन्देश्वर प्रसाद व इसी जिले के कंगली थाना क्षेत्र के कठिया मठिया गांव निवासी राजकिशोर प्रसाद शामिल है।थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराबियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष श्री कुमार,एसआई सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...