मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: पहाड़पुर। पहाड़पुर पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर शराब के नशे में उत्पात मचाते चार नशेबाजों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नशेबाजों में उत्तरी नोनेया पंचायत के ढाप टोला गांव निवासी रामबाबू सहनी,मखनिया गांव निवासी दीपक कुमार ,मझौलिया थाना के कुड़िया गांव निवासी विकास कुमार व अजय मांझी शामिल है। बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों का मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में एसएचओ ,एसआई राजू कुमार गुप्ता सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...