मोतिहारी, सितम्बर 28 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न गांवों के आठ लोगों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।वही कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि कोर्ट से निर्गत वारंट के आधार पर सिसवा भुतहा निवासी विजय ओझा एवं सिसवा कोड़र गांव निवासी विगल पासवान एवं लालबाबू पासवान को गिरफ्तार किया गया।जबकि शराब के नशे में पाए जाने के आरोप में नौतन थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव निवासी चंद्रिका यादव,नोनेया बरेव टोला गांव में निवासी मुकेश दास,विशुनपुर मटिअरवा मुशहरी टोला गांव निवासी सुरेश मांझी,बाबूलाल मांझी एवं सुरेंद्र पटेल, नोनेया मुशहरी टोला गांव निवासी राधा मांझी,सटहा मंगुराहा गांव निवासी आलोक कुमार,रामेश्वर कुमार को गिरफ्तार किया गया।बत...