Motihari News: पहाड़पुर में आईटी एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 10 -- Motihari News: पहाड़पुर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनकररिया पंचायत के हुसेपुर गांव में छापेमारी कर सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर भ्रामक खबर फैलाने व अभद्र टिप्पणी करने के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तार आरोपित उक्त गांव निवासी अजीत राम बताया जाता है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपित द्वारा करीब दो माह पूर्व सोशल मिडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर भ्रामक खबर फैलाने व अभद्र टिप्पणी लेकर उसके विरुद्ध धारा 196 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।उसके घर आने की सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.