Motihari News: पहाड़पुर में अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर
मोतिहारी, अक्टूबर 5 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार अहले सुबह करीब चार बजे अज्ञात ट्रक ने पहाड़पुर मेला चौक के समीप बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। इनमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया,जबकि दूसरे को आंशिक चोटें आई हैं। जख्मी युवक सन सरैया गांव निवासी सुकई चौधरी का पुत्र रवि कुमार व उसका दोस्त बताए जाते हैं। रवि ने बताया कि दोस्त के साथ वह अपने ससुराल संग्रामपुर से घर जा रहा था। इसी बीच ट्रक ठोकर मार कर फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर जख्मी हालत में पड़े थे। इसी दौरान रात्रि गश्ती पर निकले एस आई सुधीर ठाकुर की नजर उन पर पड़ी। पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पहाड़पुर पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी युवक की नाजुक स्थिति के कारण चिकित्सकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.