Motihari News: पहाड़पुर:हमर दुनो बेटी चल गईली, अब हम केकरा सहारे रहम
मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- Motihari News: पहाड़पुर। दो मासूम बेटियों की मौत ने मां सरिता देवी को ऐसा सदमा दिया कि जिउतिया पर्व की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। मृतक सगी बहनों सोनामती कुमारी और फूलमती कुमारी की मां सरिता देवी दहाड़े मारकर रोते हुए बार-बार कह रही थी, हमर नीमन दुनो बेटी चल गईली, एगो बागड़ बेटी रह गईली। अब हम केकरा सहारे रहम। भगवान हमर कौन गलती के सजा देहले बाड़न कि जिउतिया के नहाय-खाय के दिन ही हमर दुनो बेटी के छीन लेहलन। बेटियों को याद कर मां का विलाप सुनकर वहां मौजूद हर किसी का कलेजा कांप उठा। वह कभी अपनी दोनों बेटियों को पुकारती तो कभी भगवान से अपनी बेटियों को वापस लौटाने की गुहार लगाती। उसकी करुण चीखों से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ में भी कई लोगों की आंखें नम हो गईं। जिस दिन माएं अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.