Motihari News: पहाड़पुर:घरों पर गिरा 11 केवी बिजली का तार, बाल-बाल बचे लोग
मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: पहाड़पुर। थाना क्षेत्र की दक्षिणी नोनेया पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित तिवारी टोला की मुस्लिम बस्ती में रविवार देर रात 11 केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर कई घरों के ऊपर गिर गया। घटना के समय सभी लोग अपने-अपने घरों के अंदर थे, इससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। हालांकि, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि तार गिरते ही तत्काल पावर ग्रिड को सूचना दी गई, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। समय रहते बिजली काट दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। सिपाही मियां, अमीन मियां, मुस्तफा अंसारी, इमाम अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, वीरेंद्र महतो, अकबर अंसारी, मकसूद अंसारी, नजीर अंसारी ने बताया कि 11 केवी लाइन को सड़क किनारे स्थानांतरित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.