Motihari News: परीक्षा ड्यूटी पर जा रहीं शिक्षिका बाइक दुर्घटना में जख्मी
मोतिहारी, सितम्बर 18 -- Motihari News: तुरकौलिया। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परशुरामपुर की विशिष्ट शिक्षिका सुधा कुमारी बाइक दुर्घटना की शिकार हो गईं। यह घटना परीक्षा ड्यूटी पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुर्गिया टोला चरगाहा जाने के दौरान हुई। दुर्घटना में शिक्षिका के ब्रेन में गंभीर चोट लगी है। उनका पटना के तारा हॉस्पिटल में ब्रेन का बड़ा ऑपरेशन हुआ है और वे जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरबहादुर ने बताया कि जख्मी शिक्षिका सुधा कुमारी को उनके पति बाइक से परीक्षा ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान चरगाहा पोखर के समीप अचानक बाइक असंतुलित हो गई और शिक्षिका सड़क पर गिर गईं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: डंडारी में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.