मोतिहारी, जुलाई 29 -- Motihari News: मोतिहारी, हिटी.। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बुधवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन मोतिहारी से परीक्षा स्पेशल बनकर दोपहर दो बजे खुलकर मुजफ्फरपुर के लिए गयी। इस ट्रेन का स्टॉपेज मोतिहारी के बाद मुजफ्फरपुर में था जिसके कारण इस ट्रेन में आम यात्री से ज्यादा परीक्षार्थी सवार थे । यह ट्रेन सेमरा में पहले से खड़ी थी जो परीक्षार्थियों को भीड़ को नियंत्रण को लेकर मोतिहारी के प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक पर 1.30 मिनट के करीब आ गई थी । अधिकांश परीक्षार्थी बेतिया , नरकटियागंज, बगहा गोरखपुर के आए हुए थे। जिसके कारण परीक्षा स्पेशल ट्रेन से ज्यादा बांद्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस एवं आनन्द विहार जाने वाली 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट में परीक्षार्थियों की ज्यादा भीड़ देखने को मिल...